आगरा के भोगीपुरा (शाहगंज) में मंगलवार की रात अधिवक्ता महान मुदगल के पिता 65 वर्षीय राम बहादुर मुदगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भतीजे शिवांशु मुगदल और अधिवक्ता प्रशांत पचौरी पर हत्या का आरोप है। चचेरे भाइयों के बीच प्रोपर्टी और दीवानी में गद्दी को लेकर विवाद चल रहा था। महीनों से पुलिस को विवाद की जानकारी थी। महान पक्ष ने जान का खतरा भी जताया था। पुलिस ने मामले को हल्केपन से लिया।घटना शाम करीब सात बजे की है। राम बहादुर मुदगल अपनी भूस की टाल पर बैठे थे। उनके बेटे अधिवक्ता महान मुदगल ने बताया कि उनका अपने रिश्तेदार शिवांशु मुदगल से विवाद चल रहा है। वह दबंगों के साथ मिलकर उनकी प्रोपर्टी पर कब्जा करना चाहता है। दस दिन पहले एक हलवाई के साथ मारपीट की थी। उनके पक्ष ने विरोध किया था। हमलावरों ने धमकी दी कि दीपावली नहीं मनाने देंगे। शाम को पिता टाल पर बैठे थे। दो-तीन गाड़ियों पर आधा दर्जन लोग आए।

शिवांशु मुदगल, प्रशांत पचौरी, सैयद उर्फ शानू आदि ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके पिता की गर्दन पर मारी। उसके बाद उनके चाचा भारत मुदगल पर भी फायरिंग की। जख्मी हालत में परिजन राम बहादुर मुगदल को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता इमरजेंसी पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। माहौल तनावपूर्ण था। यह देख पीएसी बुला ली गई। हालांकि अधिवक्ताओं ने संयम का परिचय दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने