भाजपा ने लगाया सदस्यता अभियान कैंप



कैसरगंज बहराइच। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पुरानी तहसील कैसरगंज में भाजपा के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया गया। जिसके मुख्य अतिथि कैसरगंज विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे। उन्हीं के माध्यम से कार्यक्रम का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बहुत सारे क्षेत्रवासियों ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करवाते समय विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने कार्यकर्ताओं के अन्दर अपनत्व की भावना पैदा की और उन्होंने नारा भी दिया। सोच ईमानदार काम दमदार, एक बार फिर भाजपा सरकार। कहा सदस्यता अभियान कैंप मेरा परिवार भाजपा परिवार है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा ,मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ,मंडल महामंत्री शिवानंद सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह, विपिन सिंह, गौरव प्रताप सिंह, शिव कुमार बंसल, शुभम सिंह, महेंद्र कुमार निषाद ,आनंद वर्मा, पंकज मिश्रा आदि क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने