अंबेडकर नगर ÷भारतीय अध्यात्म के प्रमुख केंद्रों में एक भगवान केदार नाथ और आदि शंकराचार्य की स्थली केदार नाथ धाम में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए दर्शन- पूजन और संबोधन को जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों के झारखंडी और शिवालयों में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करते हुए टेलीविजन पर सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
    प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा केदार नाथ जी का रुद्राभिषेक कर आदि गुरू शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण उपरांत संबोधन किया। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि केदार नाथ की मिट्टी ने मुझे पाला पोसा है।भगवान शंकर की कृपा से ही विकास कार्य संभव हो सका है। उन्होंने रावल और पुजारियों का भी आभार व्यक्त किया जिनके वजह से परम्परा और पुरानी विरासत केदार नाथ धाम में सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की विरासत को देश प्रेरण के रूप में आस्था और गौरव के भाव से देखता है। अयोध्या में भगवान श्री राम चंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हमारे देश के गौरव का प्रतीक है।
    प्रधान मंत्री जी के केदार नाथ धाम में पूजन अर्चन और संबोधन का सजीव प्रसारण कटेहरी विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के नेतृत्व और भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कटेहरी विधान सभा की भीटी मण्डल के दुबाने का पूरा स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में उपजिलाधिकारी दीपक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,उप जिलाधिकारी दीपक वर्मा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी बी एन पाठक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी पूनम तिवारी,डाक्टर संतोष सिंह,मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,दिलीप तिवारी,आनन्द श्रीवास्तव,सुभाष वर्मा,अमरजीत मौर्य,ओम प्रकाश तिवारी,सीतांशु त्रिपाठी,अभिषेक पाठक, शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह,अजय सिंह,अभिषेक सिंह सिंटू,शैलेंद्र शर्मा भानू,रवींद्र प्रताप सिंह प्रधान,कुलदीप अग्रहरि,गंगा प्रसाद वर्मा,अभिमन्यु अग्रहरि,रानेश पाण्डेय के साथ प्रधान मंत्री जी का सम्बोधन सुना।
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम अवधेश द्विवेदी के साथ मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झरखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन और जलाभिषेक किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी को अवधेश द्विवेदी और संजय सिंह ने अंग वस्त्र तथा विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष गण,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता अभिषेक सिंह सिंटू ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।भजन कीर्तन कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को स्वर्णिम काल में पहुंचाते हुए चतुर्मुखी विकास कर देश को विश्व में सबसे विकसित राष्ट्र की श्रेणी में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार देश और समाज हित में समर्पित हो कर कार्य करते हुए गरीबों का उत्थान कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए कार्य कर रही है।
          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बाबा केदार नाथ में रुद्राभिषेक और सम्बोधन को टांडा विधान सभा क्षेत्र के टांडा में झारखंडी मन्दिर में मुख्य अतिथि विधायक संजू देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,श्याम बाबू गुप्ता,अनुराग श्रीवास्ताव,मण्डल अध्यक्ष दान बहादुर यादव,अनुराग जायसवाल,राकेश गौड़,नितिन गुप्ता,मनोज शाहू,गौतम उपाध्याय,जय प्रकाश यादव,राम जीत विश्वकर्मा,तेजस्वी जायसवाल।
    विधान सभा क्षेत्र आलापुर के चहोड़ा घाट शिवालय मन्दिर में मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,ग्राम्य विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,प्रेम शीला यादव,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,आनन्द जायसवाल,डाक्टर संजय सिंह,श्याम नाथ शुक्ल,सुनीत द्विवेदी,अम्बिका जायसवाल,पूनम राय।
        विधान सभा क्षेत्र जलालपुर के मढ़वरपुर स्थित बाबा भुजंगेश्वर शिव मंदिर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री पंकज वर्मा, अशोक उपाध्याय,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह, रमापति उपाध्याय,बृजेश तिवारी, सन्तोष सिंह,अरुण मिश्र आदि ने संबोधन सुना और रुद्राभिषेक किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने