मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी
टीम के खिलाड़ी श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का
अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी

मुख्यमंत्री ने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले श्री प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का
अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी

इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश
के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी: मुख्यमंत्री
 
लखनऊ: 02 नवम्बर, 2021

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी।  
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने