अंबेडकरनगर
नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर विसर्जन का सिलसिला शुरू हो चुका है। 8 दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई।
कोरोना को देखते हुए इस बार दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने अलग व्यवस्थाएं बनाई है। 
बृहस्पतिवार को हवन पूजन के बाद शुक्रवार सुबह विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर तक शहर में कुछ मूर्तियां विसर्जन के लिए बाजे गाजे के साथ निकल पड़ी।अपनी अपनी श्रद्धा के साथ लोग माता के विसर्जन के लिए तमसा नदी विसर्जन स्थल पहुंचते दिखाई दिए। जनपद मुख्यालय के कस्बा शहजादपुर में हर वर्ष की भांति पूजन के पश्चात शोभा यात्रा निकलने प्रारंभ हुई पूजन के दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रहरी मनोज गुप्ता राम शब्द यादव हिमांशु गुप्ता राम बचन यादव बाल्मिक उपाध्याय बृजमोहन मेहरोत्रा ललित मोहन श्रीवास्तव प्रिंस पाठक राम अशीष मिश्रा अजय प्रताप सिंह जितेंद्र कनौजिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।  शहर में 10 फिक्स पॉइंट के अलावा 5 पैदल पेट्रोलिंग, दो वाहन में पेट्रोलिंग के अलावा अन्य जवान मौजूद हैं। विसर्जन के दौरान यह देखा जा रहा है कि कहीं पर यातायात प्रभावित ना हो। यह जानकारी चौकी प्रभारी शहजादपुर गुड्डू जोशी द्वारा दी गई।माता की शोभायात्रा निकली, नगर के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी संख्या में जमावड़ा रहा। लोगों में माता के दर्शनों से अधिक फोटो खींचने की होड़ भी दिखी।
प्रतिमाओं का विसर्जन कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। पुलिस थाना वार दुर्गा जी की प्रतिमाएं आज वाहन में रखकर विसर्जन करा रही है। इस दौरान किसी भी प्रकार का विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। घाट पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस लगाई गई है और बैरिकेडिंग भी की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने