औरैया // कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र परवाहा में विशाल जनपद स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला कृषि अधिकारी सहित जिले के अन्य कृषि से सम्बंधित आला अधिकारी भी मौजूद रहे गोष्ठी में जिले भर से आए हुए किसानों ने शिरकत की एवं विशेषज्ञों द्वारा दी गयी जानकारी को किसानों ने बारीकी से समझा गोष्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर से विधायक लाखन सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की शुरुआत की कृषि विज्ञान केन्द्र के संरक्षण विशेषज्ञ अंकुर झा ने बताया कि कृषि राज्य मंत्री ने किसानों को पराली प्रबंधन एवं रवि में लगने वाली फसलों की जानकारी एवं प्रबंधन विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि की देश के किसानों को जैविक तरीके से सुसज्जित करना है जिससे हमारे देश का किसान पूरी तरह आत्म निर्भर बने और प्रत्येक किसानों को सस्ती दरों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो इस दौरान उन्होंने केन्द्र के कृषि विशेषज्ञ अंकुर झा की उपस्थिति में किसानो को वेस्ट डीकम्पोजर की बोतलों का भी निःशुल्क वितरण किया कार्यक्र में भारी संख्या में पुरुष एवं महिला किसानों ने शिरकत की इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट  - जे एस यादव 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने