करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह जहरीले जंतु के काटने से मासूम की मौत हो गई। बताते हैं कि करछना के रोकडी़ गांव में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका दो वर्षीय पुत्र हिमांशु गुरुवार की भोर में घर के अंदर खाट पर सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने हिमांशु को काट लिया। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो परिवार के लोगों को पता चला। उसे तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में चिकित्‍सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में गमगीन माहौल है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने