अंबेडकर नगर ÷शक्ति की प्रतीक माता दुर्गा जी के स्थापना दिवस से शुरू हो कर विजय दशमी तक चलने वाले मेरा पोस्ट कार्ड प्रधान मंत्री जी को और मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी गण ने जनपद के प्रत्येक बूथ पर दोनों अभियानों को लग कर संगठन के निर्देशानुसार पूर्ण किया।
         भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व और निर्देशन में चलने वाले अभियानों को जनपद के जन प्रतिनिधि और भाजपा,मोर्चा,प्रकोष्ठ,विभाग के जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष और पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक बूथ अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जनहित और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद पत्र पोस्ट कार्ड के माध्यम से धन्यवाद पत्र और जनपद के प्रत्येक बूथ पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट के एक एक पन्ने का प्रमुख बना कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की योजना अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशन में संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर सभी करणी विंदु पर कार्य कर रहे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार शुरू से ही देश और समाज हित में समर्पित हो कर कार्य कर रही है।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रयास है कि समाज का हर व्यक्ति समृद्धिशाली बने और समाज का अन्तिम व्यक्ति भी अग्र पंक्ति में खड़ा हो।
           उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह, शिव नायक वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,विधायक संजू देवी, अनीता कमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी,राम जय राम विमल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,संतोष कुशवाहा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर इंद्रेश निषाद,पंकज वर्मा,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्रा,ओम प्रकाश त्रिपाठी,आकाश वर्मा,रिंकल सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर, राजेश चौहान,जावेद मलिक, अशोक उपाध्याय, कपिल देव तिवारी,गौतम उपाध्याय,गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी, अभिषेक निषाद,हरि दर्शन राजभर,महेन्द्र प्रताप वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव,रवि सिंह चौहान,भगवान पाण्डेय,अमर जीत मौर्य,रणंजय सिंह आदि ने प्रधान मंत्री जी को पोस्ट कार्ड प्रेषण और मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान में शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने