प्रतापगढ़ में नरायनपुर राजबाहा के कार्यों हेतु 22.22 लाख की धनराशि अवमुक्त

लखनऊः दिनांक: 13 अक्टूबर, 2021
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में नरायनपुर राजबाहा पर वी0आर0वी0के निर्माण कार्य की पुनर्स्थापना हेतु प्रावधानित धनराशि 22.22 लाख परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय करने हेतु अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 12 अक्टूबर, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाय। परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराया जाये। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।
स्वीकृति धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजना पर ही किया जाय। ऐसा न किया जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता होने पर इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इसके अलावा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लियरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाये। प्रस्तावित कार्यों में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने