मुख्यमंत्री ने मुरैना, म0प्र0 में एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

अधिकारियों को म0प्र0 सरकार के अधिकारियों से समन्वय कर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश

हादसे में दिवंगत पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीरको उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं

सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश
लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुरैना, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। इस हादसे में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने