अंबेडकर नगर ÷ 20/092021 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर क्षेत्र स्थिति जिलाधिकारी आवास के निकट वृद्धा आश्रम में निराश्रित वृद्धों को फल वितरित कर उनकी सेवा किया।भारतीय जनता पार्टी किसी न किसी प्रकार से समाज सेवा का कार्य निरंतर करती रहती है।
       सोमवार को पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला महामंत्री रमेश यादव द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने फल वितरित करने के बाद कहा कि समाज में सेवा भाव के साथ कार्य करने से पुण्य के साथ साथ आत्म संतुष्टि प्राप्त होता है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय की परिकल्पना को फलीभूत करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन को भाजपा के अन्यान्य संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार से मनाया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने