*ग्राम प्रधानों को और अधिक अधिकार दिए जाने की मांग हुई बुलंद*

बहराइच। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक तहसील स्तरीय बैठक नानपारा के बंधन गेस्ट हाउस में सम्पन हुआ आयोजित कार्यक्रम में तहसील के सुदूर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने अधिकार एवं दायित्वों पर चर्चा परिचर्चा कर पंचायती व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत करने तथा ग्राम प्रधानों को और अधिक अधिकार दिए जाने की मांग बुलंद की गई। जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने बताया कि पंचायत राज व्यवस्था को खत्म करने की साजिश रची जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन अपने अधिकारों के लिए सचेत है ओर अगामी 2 अक्टूबर को समस्त नवनिर्वाचित प्रधान जिला मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे साथ ही 20 अक्टूबर को प्रदेश के सभी विधायकों के आवास पर भी धरना प्रदर्शन आयोजित करने की बात तय हई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वित्त आयुक्त द्वारा गाँवो के विकास के लिए 33 प्रतिशत राशि मिलनी चाहिए वो महज 3 प्रतिशत ही मिल रही है। प्रधान संगठन के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शिता युक्त पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रधानों से एकजुटता का आवाहन किया और प्रशासनिक दबाव को स्वीकार न करने के लिए सतत सामुहिक संघर्ष का वादा किया। भारतीय प्रधान संगठन की प्रांतीय प्रभारी डॉ अनीता जायसवाल ने महिला जन प्रतिनिधियों को और अधिक जागरूकता के साथ विकास के लिए प्रभावी रणनीति बनाने की बात कही। आयोजित बैठक में प्रमुख से सादिक हुसैन, सईद अहमद, शोभाराम वर्मा, मिराज अहमद, समाजसेवी धर्मेंद्र कांत, विनोद जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने