जयन्ती पर याद किये गये भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत
बहराइच 10 सितम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला अन्तर्गत भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह व अन्य के साथ भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रट सभागार में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की गयी थी। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन भी किया। 

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र बताया कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी का स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन के अन्तर्गत पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी ने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमिशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। पं गोविन्द बल्लभ पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। पं गोविन्द बल्लभ पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया गया। सन् 1957 में महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता एवं उदामना पं गोविन्द बल्लभ पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।
                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने