डेंगू के मरीजों में इस बार नई बात दिख रही है। उनका प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सुबह भर्ती होने वाले जिन मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार तक होता है, शाम को वही 20 हजार हो जा रहा है। इसके चलते प्लेटलेट्स की डिमांड भी बढ़ गई है। ब्लड बैंकों से प्लेटलेट्स लेने में समय लग रहा है।मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि इस समय वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इनमें डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट्स अचानक गिर रहा है। कई मरीज का प्लेटलेट्स चार से पांच हजार तक पहुंच जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल ऐसा नहीं होता था। इस बार अस्पताल में भर्ती 70 फीसदी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने