अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने राजे सुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष पद पर  ज्ञानेन्द्र सिंह और कुर्की मण्डल अध्यक्ष पद पर सदा राम वर्मा के नियुक्ति की घोषणा किया है।  
           भाजपा में अंबेडकर नगर के मोर्चा विभाग एवं प्रकोष्ठ का गठन का कार्य लगातार चल रहा है।युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,पिछड़ा मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा,महिला मोर्चा के गठन के बाद बृहस्पतिवार को देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने 22- प्रकोष्ठ की घोषणा कर दी है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस समय संगठनात्मक कार्य लगातार चल रहा कल सभी मंडलों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक  निश्चित हुई है।बैठक को विधान सभा के प्रभारी एवं मंडल के प्रभारी संबोधित करेंगे।जिले की प्रकोष्ठ में एक संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की जाती है।उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय जी ने दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने