जौनपुर : आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पहले जहां 1,500 मतदाताओं पर एक बूथ हुआ करता था वहीं अब 1,200 पर एक बूथ बनेगा। इससे जिलेभर में तकारबीन 729 बूथ बढ़ेंगे। पहले जहां बीएलओ की भूमिका में आगनबाड़ी हुआ करती थीं अब इसमें शिक्षकों को भी जोड़ा जाएगा। तमाम औपचारिकताओं को अंतरिम रूप देने के लिए निर्वाचन विभाग अभी से जुट गया है।

जिले में 33 लाख 86 हजार मतदाता हैं। इसमें 17 लाख 96 पुरुष तो 15 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। अभी तक कुल 3,455 बूथ थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन से 1,200 से अधिक मतदाता होने पर दूसरा बूथ बनाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में जिले में करीब 729 बूथ बढ़ रहे है। ऐसे में इन बूथों पर बीएलओ कहा से आएंगे, इसके लिए चुनाव कार्यालय व्यवस्था करने में लगा हुआ है। विकल्प के रूप में शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी की गई है। 37 हजार बोगस नाम मतदाता सूची से कटे

16 जनवरी से निरंतर पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है। इसमें करीब 48 हजार मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा 37 हजार बोगस नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। यह ऐसे मतदाता है जो शिफ्टेड, मृत हो गए या फिर जिनका नाम दो जगहों पर चल रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने