*24 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप्प, बेहाल हुए ग्रामीण*

रामपुरा। विधुत विभाग की लचर कार्य प्रणाली से ग्राम बाबूपुरा के ग्रामीणों का बुरा हाल है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक गांव में विधुत आपूर्ति बहाल नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
बताते चलें कि रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा में बीते दिनों से बिजली लोगो को सता रही है। लो वोल्टेज से लोग परेशान थे। जुगनू जैसे जल रहे बल्ब से रोशनी तो हो रही थी। लेकिन वह बिजली भी काट दी गई। 24 घण्टे से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। सबसे बड़ी बात की अब ग्रामीणों को *कैरोसीन (मिट्टी का तेल)* भी मिलना बन्द हो गया है। ऐसे में ग्रामीण अब रात के समय रौशनी कैसे करें। वहीं बरसात के समय कीड़े मकोड़े भी अधिक निकलते हैं। ऐसे में उन्हें किसी जहरीले कीड़े के काटने का भी डर सता रहा है। वहीं बिजली कटौती को लेकर जब ग्रामीणों सम्बंधित अधिकारी को फोन करते हैं। तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। और वह जिलाधिकारी से शिकायत करने का मन बना रहे हैं।



हिंदी संवाद न्यूज़ जालौन।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने