अंबेडकर नगर ÷ रक्तदान को जीवन रक्षक अमूल्यदान मानते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न अवसरों पर शिविर के माध्यम से रक्तदान करने का सराहनीय कार्य करते रहते हैं।भाजपा का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी से किसी को अपना जान ना गवाना पड़े। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के कुशलता पूर्वक 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान और सेवा बस्तियों में सेवा कार्य से संबंधित कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्पन्न कराने का निर्देश जारी किया है।
         भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल के निर्देशन में जारी कार्यक्रम का संज्ञान ग्रहण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने रक्तदान कार्यक्रम के अन्तर्गत 29 मई को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में युवा मोर्चा,29 मई को ही सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय राम नगर में अनूसूचित मोर्चा और महिला मोर्चा को तथा अपराह्न 2 बजे महिला चिकित्सालय जलालपुर में पिछड़ा मोर्चा और अल्प संख्यक मोर्चा को रक्तादान की जिम्मेदारी सौंपी है।30 मई को सुबह 10 बजे से जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में रक्त दान कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंडलों के प्रत्येक सेक्टर(शक्ति केंद्र) के गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के योजना अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में साफ सफाई,मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कर सेवा कार्य करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने