अम्बेडकर नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अलीगंज दयाशंकर मि़त्रा व महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से तथा जनपद के प्रत्येक प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व जनपद की सभी महिला उपनिरीक्षकों/टीम द्वारा एन्टी रोमियो चेकिंग सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में की गई तथा उनकी समस्याओं को पूछ कर उनका निस्तारण किया गया एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर महिला अपराधों की रोकथाम नारी सशक्तिकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई जिसमें सम्बन्धित थाना के क्षेत्रान्तर्गत आशा बहू , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाओं के साथ महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में जारी किये गये महिला हेल्प नम्बर 1090, 181, 1076, 1096 के साथ-साथ जनपद के समस्त अधिकारीगण व थानाध्यक्षों का सी0यू0जी नम्बर की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाये जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
महिला उत्थान हेतु चलाये जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know