किसी भी देश का विकास वहां के लोगों के विकास पर निर्भर करता है, लोगों के विकास में सरकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है, सरकारी योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिये यह अति आवश्यक है कि उचित लाभार्थी तक उसका लाभ प्रदान किया जाय | और यह तभी संभव है जबकि आधार का अनिवार्य प्रयोग सर्वत्र किया जाय | संभवतः इन्ही भावनाओं से प्रेरित होकर आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने जनवरी 2000 में आधार की नीव रखी थी | वर्तमान तक कुल 116.76 करोड़ लोगों का आधार है | 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगो के 99 प्रतिशत से अधिक का आधार है | आधार के प्रयोग से कुल प्रमाणीकरण लेन-देन रुपया 856.87 करोड़ किया गया है | लगभग 67 करोड़ बैंक खाते आधार से जुड़ चुके है | आधार के प्रयोग से सरकारी सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में पहुँच रही है | इस पहल से सरकारी खजाने की रु. 50,000 करोड़ की बचत हुई है | कभी स्वर्गीय राजीव गाँधी जी ने कहा था की हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है और गावों तक मात्र 15 पैसे ही पहुँच पाते है | जबकि आजादी के बाद के सबसे लोकप्रिय वर्तमान प्रधानमन्त्री ने सरकारी योजनाओं में आधार को अनिवार्य कर दिल्ली से सीधे एक रुपया लाभार्थी के खाते में जाना सुनिश्चित कर दिया है |

आधार से लाभ हस्तांतरण (एलपीजी सब्सिडी), जन-धन योजना, पासपोर्ट बनना, डिजिटल लाकर, मतदाता कार्ड, मासिक पेंशन, भविष्य निधि , नया बैंक खाता खोलना, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, जीएसटी, नए सिम कार्ड, काले धन को वैध बनाने से रोकना, वित्तीय सुरक्षा, क्रिमिनल्स को पकड़ने, आयकर के सही व्यक्ति के पहचान, राशन कार्ड, स्कूल में दाखिला, छात्रवृति, टीकाकरण, वैवाहिक वेबसाईटों पर पंजीकरण में अनिवार्य, मंरेगा आदि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सुविधाओं में प्रयोग होकर देश के प्रत्येक आम आदमी की जीवनशैली में गुणात्मक सुधार हो रहा है | हाल ही में प्रधानमन्त्री जी ने भूमि सम्बन्धित सारे रिकार्ड को आधार से जोड़ने के लिये समस्त राज्य सरकारों से निवेदन किया है | आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का उपयोग करके समान्य नागरिकों को सरकारी कर्मचारियों द्वारा उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर केवल आम जनता की सेवा सुनिश्चित किया जा रहा है बल्कि सरकारी कर्मचारियों की उत्पादकता को मूल्यांकित भी किया जा रहा है | मानव तस्करी, बधुआ मजदुर, बाल मजदूरी, अपराध, शरणार्थी स्थानांतरण, विधि प्रवर्तन, आधुनिक गुलामी, गरीब और वंचित परिवार, रिश्वत, आर्थिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार, सहित जन्म और मृत्यु के बीच लगभग सभी चीजों के लिये आधार अनिवार्य किया जाना चाहिए | जिससे सही व्यक्ति को लाभ प्रदान करने के साथ-साथ देश का विकास सुनिश्चित किया जा सके | आधार के प्रयोग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर देश के प्रत्येक नागरिक को लाभ प्राप्त हो रहा है | देश इस समय इतिहास लिख रहा है और इस इतिहास में श्री नरेन्द्र मोदी, श्री रविशंकर प्रसाद, श्री नन्दन निलेकणी डॉ अजय भूषण पाण्डेय सहित सहित आधार टीम के प्रत्येक सदस्य का नाम आम जनता के जीवन में गुणात्मक सुधार के साथ देश के विकास के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जा रहा है |

"देश का विकास आधार के साथ"  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने