जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नवरात्रि के दूसरे दिन रामलीला मैदान जलालपुर में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का शुभारंभ पारंपरिक पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, आलोक बाजोरिया, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,दिलीप यादव समेत पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजन किया। वहीं, श्री रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी द्वारा आयोजित भव्य झाँकी तथा गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में कथा वाचन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रामलीला में रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या, ब्रह्मा का वरदान, रावण के अत्याचार तथा पुत्र प्राप्ति हेतु दशरथ के यज्ञ का भव्य मंचन किया गया। पहले दृश्य में तीनों भाइयों की घोर तपस्या दिखाई गई। ब्रह्मा जी ने प्रसन्न होकर रावण को अमरत्व और शक्ति, कुंभकरण को निद्रा तथा विभीषण को भगवान की भक्ति और धर्म का मार्ग दिया। इस दृश्य ने संदेश दिया कि वरदान से अधिक महत्वपूर्ण बुद्धि और धर्म है।

दूसरे दृश्य में रावण के अत्याचार का मंचन हुआ। अहंकार में आकर रावण ने ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित किया और तीनों लोकों में आतंक फैलाया। दर्शकों ने जय श्री राम के नारों से मैदान गुंजायमान कर दिया।

तीसरे दृश्य में पुत्र प्राप्ति हेतु दशरथ के यज्ञ का भव्य मंचन किया गया। यज्ञ से प्रकट दिव्य पुरुष ने दशरथ को खीर का पात्र प्रदान किया, जिसे उन्होंने तीनों रानियों में बाँटा। इस अवसर पर मानिक चंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेश गुप्त, अतुल जायसवाल, बेचन पांडे, सुशील अग्रवाल, सोनू गौड,बब्लू त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलाकारों की जमकर सराहना की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने