बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी थाना क्षेत्र की चिरोड़ी चैकी के पास पुलिस टीम सोमवार रात्रि में लगभग 11ः00 बजे चैंकिग अभियान चला रही थी, इसी दौरान बाईक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए संदिग्ध अवस्था मे देख पुलिस ने उन्हे रोका, लेकिन बाईक सवार ने बाईक मोडकर मेवला भट्टी तरफ भाग गये, पुलिस टीम ने पीछा किया, बाईक सवार संदिग्ध व्यक्ति हडबडाकर एक गढढे मे गिर गये, पुलिस को देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ के लिए फायरिंग की, एक व्यक्ति के पैर मे गोली लगी, जिससे वह बुरी तरहघायल हो गया, पुलिस ने घायल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर या यूं कहे पुलिस को चमका देकर फरार हो गया घायल व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शातिर बदमाश है, बाजार व भीडभाड इलाकों में चैन स्नेचिंग करते है, पुलिस ने घायल बदमाश की जामा तलाशी में एक तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की, बदमाश ने अपना नाम दीपक 32 वर्ष पुत्र रतिराम निवासीः- झिजाना शामली बताया, बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है, व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है, लोनी ए0सी0पी0 रामकिशन राणा ने बताया कि पुलिस मुठभेड दौरान चैंन स्नैचिंग व छिनैती घटना कारित करने वाला एक बदमाश दीपक 32 वर्ष पुत्र रतिराम गिरफतार किगया गया है, तथा उसका साथी फरार होने मे सफल हो गया, उसकी भी तलाश जारी है, जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा कर दिया जायेगा
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know