उतरौला बलरामपुर - महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात समाज सेवी एवं बजाज समूह के संस्थापक सेठ जमनालाल बजाज की जयंती के शुभ अवसर पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की इटई मैदा उतरौला इकाई में श्रद्धा और सम्मान के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुगर एवं पावर यूनिट के अधि कारियों तथा कर्म चारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धां जलि दी, और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का भी संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जमनालाल बजाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत में उनके योगदान पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जमनालाल बजाज का सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में एक ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
वक्ताओं ने कहा कि जमनालाल बजाज केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वदेशी, खादी, ग्रामो द्योग तथा सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्व पूर्ण योगदान दिया। उनका मानना था कि उद्योग और व्यापार का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में भी भागीदारी सुनि श्चित होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जमनालाल बजाज ने अपने जीवन मेंसादगी ईमानदारी, परिश्रम और सेवा भावना को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों में समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान को प्रमुख स्थान प्राप्त था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने तथा देश को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए। उनके आदर्श आज भी उद्योग जगत के लिए मार्ग दर्शक हैं। कार्यक्रम में वक्ता ओं ने यह भी कहा कि बजाज समूह की स्थापना के पीछे जमनालाल बजाज की दूरदर्शी सोच, मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। उन्होंने जिस उद्देश्य और विचार धारा के साथ औद्योगिक विकास की नींव रखी, वह आज भी समूह के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बजाज समूह से जुड़े संस्थानों में उनके जन्म दिवस पर श्रद्धां जलि कार्यक्रम आयो जित करना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उनके विचारों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैअधिकारियों ने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की वास्तविक पहचान केवल उसके उत्पादन और व्यावसायिक उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मे दारी और कर्मचारियों के कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से भी होती हैजमनालाल बजाज ने अपने जीवन में इन मूल्यों को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सका रात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को व्यवहार में उतारना है। जयंती समारोह में इकाई प्रमुख श्याम सिंह, पावर यूनिट हेड समीर सावंत, इंजी नियरिंग हेड देवेन्द्र सिंह यादव, प्रोडक्शन हेड राघवेन्द्र श्रीवास्त व, अकाउंट्स हेड विनोद सिंह,प्रमोद त्रिपाठी, बृजेश चन्द्र मंडल, के.पी. सिंह, अशोक कुमार पांडेय, देवेन्दु नाथ, केबी साजिल,सुनील कुमार यादव, संजीव कुमार पाण्डेय के अलावा शुगर एवं पावर यूनिट के तमाम वरिष्ठ अधि कारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन जमनालाल बजाज के प्रति श्रद्धा व्यक्तकरते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know