उतरौला बलरामपुर - जिले में स्थित विकास खण्ड रेहरा बाजार क्षेत्र के निवासी ज्ञान दीप श्रीवास्तव पुत्र भैरव प्रसाद ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी(UPPSC) की ओर से आयोजित राजकीय इण्टर कॉलेज जीआईसी (GIC) एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में ज्ञानदीप श्रीवास्तव का चयन सहायक अध्यापक (स.अ.) पद पर हुआ है। उन्होंने 14वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।
ज्ञानदीप की इस उपलब्धि की जान कारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता को लेकर परिजनों, शुभ चिंतकों और परिचितों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे रेहरा बाजार के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।ज्ञानदीप श्रीवास्तव की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस उपलब्धि ने एक बार फिर से साबित किया है कि निरन्तर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्म विश्वास के साथ कठिन से कठिन मुकाम हासिल किया जा सकता है।ग्रामीण अंचल से निकलकर प्रदेश स्तरीय प्रति योगी परीक्षा में 14वीं रैंक प्राप्त करनाअपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस कामयाबी से न केवल परिवार बल्कि पूरे रेहराबाजार क्षेत्र का गौरव बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों और शुभ चिंतकों ने ज्ञानदीप श्रीवास्तव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने शैक्षिक दायित्वों का पूरी निष्ठा पूर्वक और ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे तथा विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान भी देंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know