बूथ स्तर तक सक्रियता और प्रवास का दिया मंत्र
संगठनात्मक बैठकों में राष्ट्रीय महामंत्री ने पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा भी विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर क्षेत्रीय प्रवास करने तथा बूथ स्तर तक गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
हरीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय, संवाद और निरंतर सक्रियता में निहित है। उन्होंने आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क करें। बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनके अनुभव जाने, स्थानीय परिस्थितियों पर चर्चा की और उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इन संगठनात्मक बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', बृजेन्द्र तिवारी, वरुण सिंह 'मोनू', शिव प्रसाद यादव, डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', बिन्दु विश्वकर्मा, महेन्द्र पाण्डेय, डीपी सिंह बैस सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know