बाईक*** पैगाम हैदर, डिप्टी कलैक्टर***
रिपोर्ट *** सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देश पर तेज तर्रार डिप्टी कलैक्टर पैगाम हैदर ने नगर पालिका परिषद के रैन बसेरे में पहुंचकर वहां मुसाफिरों के ठहरने के इंतिजामों की जमीनी हकीकत को परखा, जबकि वहां ठहरे हुये मुसाफिरों से बात करने के साथ ही जरूरतमंदों को जरुरी सहूलियतें देकर उन्हें राहत देने की जिम्मेदारों को दी हिदायत। डिप्टी कलैक्टर पैगाम हैदर ने साफ लफ्जों में कहा कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिये मजबूर न होना पड़े, साथ ही गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों को किसी भी हालत में परेशान न होना पड़े। डिप्टी कलैक्टर पैगाम हैदर ने नगर पालिका परिषद स्थित रैन बसेरे का जायजा लेते हुये ठहरने के साथ ही बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई और पेयजल सहित बाकी सहूलियतों का जायजा लिया। जबकि कुछ कमियां भी नजर आईं, उन्हें फौरन दूर कराने के निर्देश दिये। डिप्टी कलैक्टर ने कहा कि प्रशासन के इंतिजामों के साथ ही आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि ठंड में कोई गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा या जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो। यदि सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर कोई जरूरतमंद ठंड से ठिठुरता दिखाई दे तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में मदद करें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know