जलालपुर, अम्बेडकरनगर। शुक्रवार को जलालपुर नगर में विधानसभा स्तर पर भाजपा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर उनकी बातों को सुना। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ मतदाता जोड़ो अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने की और संयोजन जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पांडे, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार मिश्र, चंद्रिका प्रसाद, राम किशोर राजभर, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, धीरेंद्र भारती, पंकज वर्मा, अंजू पांडे, अभिषेक निषाद, अंकित अग्रहरि, संजय सिंह, अशोक उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, गौरव सिंह, सुनील गुप्ता, राम फेर कन्नौजिया, शाश्वत मिश्र, केसरी नंदन त्रिपाठी, संजीव मिश्र, आनंद जायसवाल, विकाश कुमार निषाद, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, प्रवीण गौड, शुभम पांडे, कृष्णा अग्रहरि, विनय सिंह, देवेश मिश्र, दिनेश चौधरी, अनुज सोनकर सहित विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले जिले के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने