मथुरा में बकरी पालकों को एएमआर के प्रति जागरूक करने का अभियान, 12 राज्यों के 95 पशुपालकों ने लिया भाग
मथुरा। विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (ए.एम.आर) जागरूकता सप्ताह–2026 के अवसर पर भा.कृ.अ.प. - केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सी.आई.आर.जी), मखदूम में आज बकरी पालकों एवं उद्यमियों के लिए “एएमआर जागरूकता कार्यक्रम एवं सुरक्षित एंटीमाइक्रोबियल उपयोग” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12 राज्यों से आए कुल 95 पशुपालकों एवं उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें 5 महिला पशुपालक भी शामिल थीं।
कार्यक्रम का आयोजन 18–24 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व ए.एम.आर जागरूकता सप्ताह की थीम” एक स्वास्थ्य, एक संकल्प: एएमआर को अभी रोकें के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पशुओं में एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, पशु चिकित्सक की सलाह से उपचार, निर्धारित खुराक एवं उपचार अवधि का पालन, संक्रमण की रोकथाम, स्वच्छ पशु आवास और बेहतर पशुपालन प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि दवाओं के अनावश्यक एवं गलत उपयोग से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध बढ़ता है, जिससे पशुओं और मनुष्यों दोनों के उपचार की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को जिम्मेदार दवा उपयोग के प्रति जागरूक बनाना तथा पशु, मानव और पर्यावरण के स्वास्थ्य संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know