उतरौला बलरामपुर - गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक शिक्षक के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ, सोलह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। जिनमे भाजपा के प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी और सपा के डाक्टर संजयन त्रिपाठी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। उतरौला विकास खण्ड में हो रहे इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाता ओं की संख्या 90% है. रेहरा बाजार में 99% तथा गैंडास बुजुर्ग में 26% मतदाता हैं. शाम चार बजे तक हुए मतदान में उतरौला में 81%, गैंडास में 21%, तथा रेहरा बाजार में 88% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान करने के लिए भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने एक-एक मत दाता से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया. इसके अतिरिक्त नगर भाजपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारियों के अलावा भाजपाकी पूरी टीम ने भी मतदाताओं से सम्पर्क कर समर्थन देने के लिए मांगा की. समाजवादी पार्टी के लिए महिला जिलाध्यक्ष डाक्टर हिना कौसर, प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज मलिक, डाक्टर एहसान खां, राम दयाल यादव, शत्रोहन प्रसाद वर्मा' उर्फ पवन भट्ठा, आरिफ बहलोल नियाजी ने भी सभी मतदाताओं से समर्थन करने की मांग की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know