अतीश मणि त्रिपाठी की रिपोर्टिंग

कल्याणी हास्पीटल का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न 

दिनांक २२-१०-२०२६ को कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर, स्थित पडरौना रामकोला रोड, बावली चौक से सौ मीटर पश्चिम कल्याणी हास्पीटल (बच्चों का हास्पीटल ) का भव्य उद्घाटन समारोह कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । कल्याणी हास्पीटल के डा० दुर्गा दत्त पाण्डेय एम० बी०बी० एस० , डी० सी०एच०( बाल रोग विशेषज्ञ) भूत पूर्व चिकित्सक ,भी आर डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के  देख देख में चौबीसों घंटे उपलव्ध सेवा के साथ चालू हो गया है ।

हास्पीटल में, क  ई प्राइवेट वार्ड, जनरल वार्ड, आई सी यू बाक्स, शानदार पैथालॉजी लैब, चौबीसों घंटे बिजली की उपलव्ध सेवा मौजूद है ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि श्री विनय जायसवाल ( नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना) , विशिष्ट अतिथि श्री डा० अभिषेक शुक्ला रहे ।लगभग दो बजे दिन में विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काट कर उद्घाटन समारोह सम्पन्न किया ।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में जनपद कुशीनगर तथा विभिन्न जनपदों से विशिष्ट जन पधारे थे ।

गणमान्य चिकित्सक, डा० अभिषेक शुक्ला, डा० दुर्गेश तिवारी, ड० स्वाती तिवारी, भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र दत्त पाण्डेय, पूर्वांचल मीडिया प्रभारी रामनाथ विद्रोही, पूर्वांचल सचिव महेंद्र दूबे, पूर्व पूर्वांचल पदाधिकारी रत्नेश पान्डे, नसीम अकरम सहित संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे । महराजगंज जिले के संगठन पदाधिकारी अतीश मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे । लगभग हजारों की संख्या में विशिष्ट जन पधारे तथा शानदार नाश्ता, अल्पाहार, काफी, कोल्ड ड्रिंक से साथ हास्पीटल के सभी कक्ष के अन्दर घूम कर देखा और भर्ती बच्चों के परिवार से संवाद कर संतुष्ट हुए ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने