उतरौला बलरामपुर-​डॉ. श्रीवास्तव ने नवरात्रि को आस्था, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल करना जीवन के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उतरौला स्थित न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेन्टर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की उच्च स्तरीय जांच और डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
​सेन्टर पर सीटी स्कैन, विभिन्न प्रकार के अल्ट्रासाउंड, कलर डॉप्लर, प्रेग्नेंसी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच के साथ-साथ एमआरआई, ईईजी और ब्लड बैंक से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा, अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता मरीजों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है, जिससे सटीक और समय पर रिपोर्ट मिलना सुनिश्चित होता है।
​अपने संदेश में डॉ. श्रीवास्तव ने जनता से अपील की कि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और समय पर जरूरी जांच करवाएं। उन्होंने मां दुर्गा के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति और आरोग्य की कामना करते हुए कहा कि स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।
​सेन्टर का संदेश: "इस नवरात्रि में अपने स्वास्थ्य का रखिए ध्यान, क्योंकि स्वस्थ जीवन ही सच्ची भक्ति का आधार है।"

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने