जलालपुर,अम्बेडकर नगर। भाजपा किसान मोर्चा जिला अम्बेडकर नगर के नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान तथा जिला सह मीडिया प्रभारी विकास निषाद के स्वागत में गुरुवार को भाजपा नगर कार्यालय जलालपुर नगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि विकास निषाद को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया जाना पार्टी संगठन द्वारा उनके निष्ठापूर्ण कार्यों की स्वीकृति है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश यादव, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, डॉ सूर्यकांत निराला, शिवनाथ त्रिपाठी, विकास सोनकर मनीष सोनी, राम वृक्ष भार्गव, आदित्य गोयल, शंभु गुप्ता, गोपाल सोनकर, गजेंद्र चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, शिवनाथ त्रिपाठी, दीप चंद जायसवाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने