उतरौला बलरामपुर - ऑनलाइन दाखिल- खारिज व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता संघ ने तहसील के प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आन्दोलन के पहले ही दिन 40अधि वक्ताओं ने अनशन पर बैठकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं के आन्दोलन केचलते तहसील केन्यायालयों में कामकाज पूरीतरह से ठप रहा। इससे वादकारियों को बिना सुनवाई के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं पर रजिस्ट्री कार्यालय में भी किसी बैनामे का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे राजस्व का काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।अधि वक्ताओं के आन्दोलन का असर तहसील के प्रांगण में होने वाले अन्य कार्यों पर भी दिखाई दे रहा है। नोटरी स्टाम्प की बिक्री नहीं होने से सरकारी कार्यों के लिए नोटरी कराने पहुंचे सुहेल अहमद, जुबेर खान, शिव शंकर अलावा कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिवक्ता संघ ने तहसील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगा या है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सीमांकन से जुड़े मामलों में कानूनगो और लेखपालों के द्वारा कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि इससे आम जनता का शोषण हो रहा है,लेकिन सम्बन्धित अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। हालांकि, इन आरो पों की स्वतंत्र पुष्टिनहीं हुई है।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में बुधवार को मोटर साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। रैली तहसील प्रांगण में स्थित क्रमिक अन शन स्थल से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस तहसील के प्रांगण में पहुंचकर समाप्त होगी
महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जब तक अधिका रियों की ओर से जब रन थोपी जा रही नीतियों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं को केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है, जबकि धरातल पर उनकी मांगों के समा धान के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिखाई दे रही है।
दाखिल-खारिज के मुद्दे पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। जब तक अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक अनशन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।आन्दोलन के पहले दिन वरिष्ठ अधिवक्ता अनीसुल हसन, इजहारुल हसन, मोहम्मद खलील खां,राम चन्दर जयसवाल,अशोक कुमार दूबे, शकील अहमद शाह, कृष्ण गोपाल सिंह, शिव रतन लाल, राम प्रताप चौधरी, राम सुन्दर यादव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न लाल मिश्र, राम तीरथ जायसवाल, अखिल श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव ओम प्रकाश‌ श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, सुमित कुमार, नवनीत कुमार श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, राजवीर सिंह, अतुल कुमार यादव, मुकेश कश्यप, मनीष कुमार यादव, शक्ति मिश्रा,आयशा फैजान खान,रघुनाथ वर्मा सभा जीत तिवारी के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता अनशन पर बैठे। इस अवसर पर गिरीश पांडेय, आर के पांडेय, व्यास मुनि पांडेय, अमरनाथ शर्मा, तुलसीरामयादव राधेश्याम यादव, विक्की, प्रवेश गुप्ता, दिनकर श्रीवास्तव, आलोक कुमार गुप्ता और नसीम अहमद के अलावा कई अधि वक्ता मौजूद रहे।
               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने