जनपद बलरामपुर- राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा विकास खंड श्रीदत्तगंज बलरामपुर के सभागार में आज अक्टूबर माह के प्रथम वृहस्पतिवार को संकल्प अभियान के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047' विषय पर आयोजित व्याख्यान एवं प्रदर्शनी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक बलरामपुर पलटूराम ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया। माँ सरस्वती की आराधना के पश्चात कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक आशीष कुमार वर्मा द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम का परिचय एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। विधायक बलरामपुर द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहिनी कक्षा 9,द्वितीय स्थान संगीता कक्षा 9,तृतीय स्थान दिव्या वर्मा कक्षा 9,चतुर्थ स्थान सरिता देवी कक्षा 10,पंचम  स्थान दीपांशी कक्षा 12 एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमलेश वर्मा कक्षा 12,द्वितीय स्थान दामिनी कक्षा 12,तृतीय स्थान अंशिका कक्षा 12, चतुर्थ स्थान नेहा कक्षा 10,पंचम स्थान महिमा कक्षा 11 ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों के माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कक्षा 10 की नेहा देवी, चांदनी, खुशी कश्यप, कक्षा 11 की सोनाली, मेहर बानो, शिवांशी एवं कक्षा 12 की सौम्या, दामिनी, कमलेश वर्मा मेधावी छात्राओं को विधायक बलरामपुर एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा आशीष कुमार मौर्य द्वारा पढ़ने की सुविधा हेतु स्टडी टेबल प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बलरामपुर ने कहा कि 'सभी विद्यार्थी परिश्रम एवं कठिन साधना से अपना भविष्य संवारें एवं आज से ही देश सेवा का संकल्प लें'। उन्होंने सीमित संसाधनों एवं शिक्षक संख्या के बावजूद विद्यालय की साफ सफाई, परिसर में वृक्षारोपण एवं शिक्षण व्यवस्था हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं,शिक्षकों के साथ साथ विभिन्न अभिभावक एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।      
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर।           


               
               
                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने