बबलू गर्ग! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 नगर लोनी कस्बे की श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत कई दशकों से चली आ रही रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन राणा ने विधिवत गणेश पूजन के साथ फीता काटकर कियाl मऊ रानीपुर (MP) की आदर्श रामलीला कमेटी के मंजे हुए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नारद मोह विष्णुलोक लीला का सुंदर मंचन किया गयाl इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह भाटी एवं महासचिव अरविंद गोयल ने रामलीला देखने के लिए समस्त लोनी क्षेत्र वासियों को आमंत्रित करते हुए कहां की बुजुर्गों एवं माता,बहनों को बैठने के लिए सोफे एवं कुर्सियों की व्यवस्था की गई हैl रामलीला ग्राउंड के चारों तरफ आकर्षित लाइटिंग की डेकोरेशन एवं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैंl जिससे कोई गलत गतिविधि ना कर सके महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पिंक बूथ भी लगाया गया हैl पुलिस प्रशासन भी रामलीला की सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण रूप से मुस्तैद है और अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैंl और बताया कि 10 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से राम बारात एवं भव्य राम मंदिर झांकी, और आगरा, एटा की मशहूर  मनमोहक विभिन्न झांकियां आकर्षक बैंड के साथ नगर परिक्रमा निकाली जाएगीl विजयदशमी पर्व 20 अक्टूबर को रात्रि 7:00 बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, के पुतुलो का दहन आकर्षित आतिशबाजी के साथ किया जाएगा एवं 21 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे अतिथि सम्मान एवं उपहार वितरण तत्पश्चात भव्य नाट्य कार्यक्रम के साथ समापन किया जाएगा इस मौके पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश चंद गर्ग, एडवोकेट विनोद गुप्ता, मुरारी लाल लोहरा, सत्यवीर चौधरी, सभासद सत्येंद्र बंसल, अमित मित्तल, ओमपाल सिंह, फिरे भाटी, मानसिंह आढ़ती, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध गुप्ता, पत्रकार प्रमोद गर्ग, पत्रकार बबलू गर्ग, अनूप शर्मा, विनोद गुप्ता, दीपक सिंघल, अभिषेक गर्ग, शीशपाल, डॉ. कैलाश बिंदल, कृष्ण अवतार, राहुल भारद्वाज, महेंद्र सिंह, आनंद कुमार , राहुल सिंघल, आचार्य भगवती प्रसाद, आचार्य भवानी प्रसाद, विनीत बागड़ी, ओमवीर, दीपक जैन, योगेंद्र सिंघल, विजय कुमार, मनोज गुप्ता, नीरज गर्ग, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहेl इस दौरान लोनी कोतवाली एसएचओ योगेंद्र कुमार, तिराहा चौकी इंचार्ज रविंद्र लोहिया पुलिस बल के साथ उपस्थित रहेl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने