उतरौला बलरामपुर -थाना गैंडास बुजुर्ग मीटिंग हाल में आगा मी मां दुर्गा पूजा (नव रात्रि) व दशहरा को सकुशल एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के मां दुर्गाप्रतिमा पण्डाल के आयोजक, राम लीला आयोजक,ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति, और दोनों समुदायों के धर्म गुरु एवं डीजे संचालक के अलावा गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उप स्थित लोगों को उच्चा धिकारी गण के द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों तथा शासन के द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराया गया। सभी से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द,भाई चारे एवं शांति पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही साथ किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।उपस्थित सभी आयो जकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा त्योहारों को शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वाता वरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने का आश्वा सन दिया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जितेन्द्र कुमार थाना प्रभारी हरीश सिंह के अलावा थाने के उपनिरीक्षक व पुलिस बल उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने