औरैया // बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया में शनिवार शाम एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया हमले से बचने के लिए किसान तालाब में कूद गया परिजन ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गांव पुरवा भदौरिया निवासी 41 वर्षीय दीपू सिंह उर्फ पुष्पेंद्र शनिवार शाम करीब सात बजे खेत में बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे वहां सांड मिलने पर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सांड ने उन्हें खदेड़ लिया जान बचाने के लिए दीपू सिंह पास के तालाब में कूद गए मृतक छह भाइयों में सबसे छोटे थे उनकी मौत से पत्नी रंजना, बेटे देवा, बेटी जागृति और बुजुर्ग मां हेमलता गहरे सदमे में हैं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिवार ने सरकार से इस तरह के जानवरो से सुरक्षा और मदद की भी गुहार लगाई।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
*
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know