बलरामपुर- अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरा चौराहा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना गौरा चौराहा की टीम ने गुड्डू यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी पिपरा, थाना गौरा चौराहा को उतरौला मार्ग पर मुड़िला नौबस्ता के पास पुल से गिरफ्तार किया।
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
आरोपी के खिलाफ थाना गौरा चौराहा में मुकदमा अपराध संख्या 100/26 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 65(1), 137(2), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा ¾(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरा चौराहा दुर्विजय के नेतृत्व में की गई।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल शिवशंकर और कांस्टेबल विनय निषाद शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know