बलरामपुर- आगामी मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को चौकी मथुरा बाजार परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई।
बैठक में दुर्गा पूजा एवं रामलीला आयोजकों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने, किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। आयोजकों और गणमान्य नागरिकों ने पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know