जलालपुर, अम्बेडकर नगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के तत्वावधान में राष्ट्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के सम्मान-समारोह का भव्य आयोजन गंजा जलालपुर में किया गया। समारोह में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए परिषद के महामंत्री राम प्रकाश यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म है, और ऐसे जागरूक पत्रकार ही राष्ट्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखते हैं।
इसी अवसर पर भाजपा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम प्रकाश यादव को बनाए जाने पर पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में रमाशंकर गुप्ता (लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद—अध्यक्ष), राम दरश उपाध्याय समेत कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने