उतरौला बलरामपुर - उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले मार्ग पर बरदही बाजार से ग्राम पंचायत कटरा स्थित राप्ती नदी पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लगभग तीन किलोमीटर लम्बे इस मार्ग को करीब छः मीटर चौड़ा करने के लिए आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुण वत्ता और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर भी सवालउठाए हैं।यह मार्ग बरदही बाजार से होकर गौरा चौराहा और देवी पाटन मण्डल की ओर जाने वाले रास्तों को जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन भी काफी होता है। सड़क चौड़ी करण का काम कई महीनों से जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टियां और उड़ती धूल राहगीरों की परे शानी बढ़ा रही हैं।
गिट्टियों और धूल से दुर्घटना का खतरा कभी भी बन सकता है। स्थानीय राहगीरों का कहना है कि सड़क पर बिखरी मोटी गिट्टियों केकारण साइकिल और मोटर साइकिल चालकों को विशेष सावधानी बरत नी पड़ती है। वहीं पर वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूलआंखों में जाने और सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया हैगिट्टियों पर वाहन फिसलने और अचानक सन्तु लन के बिगड़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती हैलोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। निर्माण कार्य कीधीमी गति के कारण कई स्थानों पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक कठिन हो गया है। निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल,आरसीसी सड़क की मजबूती के लिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सीमेंट, बालू, गिट्टी, पानी की उचित मात्रा, सरिया के निर्धारित मानकों और तकनीकीप्रक्रिया का पालन करना भी जरूरी होता है। स्था नीय लोगों ने आशंका जताई है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मान कों का पालन सुनिश्चि त किया जाना चाहिए हालांकि, निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों की पुष्टि सम्बन्धितविभाग की तकनीकी जांच के बाद ही हो सकती है।
लोगों की मांग है कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें,और यह सुनिश्चित करें, कि सड़क का निर्माण स्वी कृत मानचित्र, निर्धा रित मोटाई तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है,या नहीं। 
वाहनों को नुकसान, मरीजों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी
का सामना करना पड़ रहा है।सड़क परफैली गिट्टियों और ऊबड़- खाबड़ हिस्सों के कारण वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार झटके लगने से वाहनों के टायर, शॉकर और अन्य पुर्जों पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस मार्ग से गुजरते समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी के कारण रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है। यदि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए तो क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिल सकती है।गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों के बीच उठ रहे सवाल
शासन की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त और आवागमन योग्य बनाए रखने पर जोर दिया जाता है, लेकिन बरदही बाजार से लेकर ग्राम कटरा तक सड़क की मौजूदा स्थिति स्थानीय स्तर पर इन प्रयासों के क्रियान्वयन को लेकर सवाल खड़े कर रही है। निर्माणा धीन मार्ग पर गिट्टियों का बिख राव और कार्य में देरी के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग,स्थानीयनागरिकों ने सम्बन्धित निर्माण एजेंसी, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि बरदही बाजार से लेकर ग्राम पंचायत कटरा में स्थित राप्ती नदी पुल तक आरसीसी सड़क चौड़ी करण का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। साथ ही साथ निर्माण पूरा होने तक सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक अन्तिरिम व्यवस्था की जाए, ताकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को राहत मिल सके।अब देखना यह है कि सम्बन्धित विभाग इस समस्या को कितनी गम्भीरता से लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाता है और क्षेत्रीय जनता को इस परेशानी से कब तक राहत मिल पाती है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने