इटावा // पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों - अंशुल तिवारी, रॉकी राणावत, अंकित मिश्रा और मोहित यादव को अंबेडकर चौराहा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 16 मोबाइल, 43 एटीएम कार्ड, 7 सिम, एक लैपटॉप और ठगी की रकम से खरीदी गई थार रॉक्स व स्कॉर्पियो गाड़ियां बरामद हुई हैं, पुलिस के अनुसार आरोपी कमीशन का लालच देकर लोगों के दस्तावेज लेकर फर्जी खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाते थे, यह गिरोह डेढ़ साल से सक्रिय था और 500 से ज्यादा लोगों को ठग चुका है।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने