रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अखतर***


उत्तर प्रदेश हमीरपुर के बिंवार में नाबालिग छात्रा का  अपहरण कर  दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले गुनाहगार को 20 साल की सख्त  सजा के साथ ही हुआ 13 हजार का जुर्माना जबकि वारदात में सहयोग करने वाले मुल्जिम को तीन साल की सख्त सजा के साथ ही हुआ तीन हजार का जुर्माना। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर  बिंवार पुलिस ने  हीरालाल बसोर पुत्र  राजू बसोर, संतोष बसोर पुत्र देवानन्द के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 214/2019,धारा-363,376डी आईपीसी सहित 6 पाक्सो के तहत  24 सितंबर 2019 को दर्ज किया गया था। जबकि आपरेशन कन्विक्शन के तहत  स्पेशल पाक्सो अदालत के स्कालर जज अनिल कुमार खरवार की अदालत ने            मुल्जिम  हीरालाल को 20 साल की सख्त सजा के साथ ही सुनाया 13 हजार का जुर्माना, जबकि संतोष बसोर को तीन साल की सख्त सजा के साथ ही सुनाया तीन हजार का जुर्माना। मामले की जांच तत्कालीन एस आई नारायण सिंह ने पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल करदी थी, वहीं अभियोजन की तरफ से एडीजीसी रुद्र प्रताप सिंह ने गवाहों और सुबूतों की रौशनी के साथ ही अपनी दमदार पैरवी के बल पर दोनों मुल्जिमों को अदालत में गुनाहगार साबित कर दिया था, जिसके बाद दोनों मुल्जिमों के खिलाफ सज़ा सम्भव हो सकी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने