बलरामपुर- दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से प्रोजेक्ट अलंकार योजनांतर्गत आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवतीगंज, बलरामपुर में नवीन कक्षा-कक्ष के निर्माण हेतु पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम तथा चेयरमैन प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने विधि-विधान से पूजन कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ सभासद संजय मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद शुक्ला, प्रमोद चौधरी, प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, विजय अग्रवाल, गौरव मिश्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह पहल विद्यालय के शैक्षणिक आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know