औरैया // थाना क्षेत्र सहार के गाँव अरियारी के रहने वाले 75 साल के रामसुगर से 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत (रीना राजपूत) को हुआ प्यार रामसुगर की पत्नी का करीब 7 साल पहले निधन हो चुका है रामसुगर की बेटी राधा खुद यूट्यूबर है।
रानी पिछले 2 साल से उनके घर वीडियो शूट करने आती जाती थी वहीं से दोनों की जान पहचान बढ़ी और प्यार में बदल गई दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है करीब 6-7 दिन पहले दोनों की सगाई हुई है कहीं ब्यूटी पार्लर में, कहीं घर पर सगाई बताई जा रही है सगाई का वीडियो रानी ने इंस्टाग्राम पर डाला जो वायरल हो गया रामसुगर का कहना है रिश्ता दोनों की रजामंदी से है रानी का भी कहना है "प्यार में उम्र नहीं देखी जाती" और उन्हें उम्र के अंतर से कोई परेशानी नहीं है शादी की तारीख अभी तय नहीं है, नवरात्रि के बाद शादी की तारीख तय करने की बात कही गई है सोशल मीडिया पर इसको लेकर दो तरह की बातें हो रही हैं कुछ लोग इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं कुछ लोग इसे पॉपुलैरिटी के लिए स्टंट बता रहे हैं कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इस रिश्ते की स्वतंत्र पुष्टि बाकी है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know