उतरौला बलरामपुर -उतरौला-डुमरियागंज के मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम हासिम पारा के पास एक अज्ञात वाहन बाइक सवार को ठोकर लगने से एक दर्द नाक सड़क हादसे मेंबाइक सवार आयु लगभग 65 वर्ष बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
फाइल फोटो
मिली जान कारी के अनुसार, थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम तिलखी बभनी के निवासी भगवत मिश्रा आयु लगभग 65 वर्ष बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे अपने ही गांव के लल्लन मिश्रा आयु लगभग 55 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से पुरैना बुलन्द जा रहे थे। जैसे ही वे हासिम पारा के पास पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भगवत मिश्रा मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं, जब कि बाइक चला रहे लल्लन मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पर पुलिस ने तत्काल घायललल्लन मिश्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्प ताल पर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक भगवत मिश्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की खबर मिल ते ही मृतक केपरिवार में कोहराम सा मच गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जान कारी मिलते ही सांत्वना देने के लिए पहुंचे समाजसेवी डॉक्टर एहसान खान ने शोक संतप्तपरिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए अपने अस्पताल की एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई।पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know