रिपोर्ट**सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदहा के ग्राम सिजनौड़ा में 14 मई 2016 को क़त्ल की वारदात को अंजाम देने वाले बाप बेटे को उम्रकैद की सज़ा के साथ ही हुआ 30 हजार का जुर्माना।
14 मई 2016 को मौदहा के सिजनौड़ा गांव में उस वख्त हड़कंप मच गया था, जब रात 12 बजे 50 साल के कल्लू प्रजापति की गर्दन पर धारदार हथियार से उस वख्त वारकर क़त्ल की वारदात को अंजाम दिया गया था, जब वो घर के बाहर अपने दरवाजे पर सो रहा था, क़त्ल के इस मामले की अभियोजन की तरफ से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल सुभाष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई देवी प्रसाद प्रजापति पुत्र चुनुबाद ने मौदहा पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में कहा था कि उसके छोटे भाई मृतक कल्लू प्रजापति का मकान को लेकर परिवार के ही भगवानदीन से तीन चार सालों से झगड़ा चल रहा था, झगड़े के दौरान भगवानदीन ने कई बार उसे जान से मारने के साथ ही बोटी बोटी काटकर फेंकने की भी धमकी दी थी, लेकिन तब पारिवारिक मामला मानकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी, जबकि 14 मई 2016 को रात करीब 12 बजे भगवानदीन पुत्र मंगी सहित उसके लड़के राजेन्द्र ने दरवाजे पर सो रहे मेरे छोटे भाई की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके उसके क़त्ल की वारदात को अंजाम दिया था, शोर गुल को सुनकर भाई के बगल में सो रहे उसके दामाद वरदानी की आंख खुल गई, जिसके बाद दोनों कातिल बाप और बेटे मौके से भागने लगे, जिन्हें दामाद ने पहचान लिया था, इसके बाद घर के सभी लोग मौके पर आ गये, लेकिन जबतक भाई की मौत हो चुकी थी, तहरीर में दोनों कातिलों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई थी। मौदहा पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भगवानदीन पुत्र मंगी जबकि राजेन्द्र पुत्र भगवानदीन के खिलाफ मु0अ0सं0-266/2016 धारा-302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू करदी थी। वहीं मामले की जांच तत्कालीन इंस्पैक्टर मौदहा घनश्याम पाण्डेय ने पूरी करते हुये अदालत में चार्जशीट दाखिल करदी थी। जबकि आपरेशन कन्विक्शन के तहत अपर जिला एवं सत्र अदालत फर्स्ट की स्कालर जज अफशां ने अभियोजन की तरफ से पेश किये गये वारदात के दमदार सुबूतों और मौके पर मौजूद गवाहों के बयानों के तहत दोनों मुल्जिमों को क़त्ल की वारदात का गुनाहगार मानते हुये उम्रकैद की सज़ा के साथ ही पन्द्रह पन्द्रह हजार रुपये का सुनाया जुर्माना।


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know