बलरामपुर- जिला मुख्यालय के राप्ती नदी में बलरामपुर गन्ना समिति के उपाध्यक्ष व गन्ना डायरेक्टर व वरिष्ठ समाजसेवी तेज बहादुर सिंह पुत्र हरि भगत सिंह निवासी सेवरहा मंगलवार रात करीब रात 10.30 बलरामपुर के सिसई घाट पर बाढ़ देखने गए थे मध्य पुल पर पंहुचकर बाढ़ देखने के लिए मोटरसाइकिल खड़ीब कर चप्पल निकाले और नीचे देखने लगे संतुलन बिगड़ने के कारण बीच के तेज धार में गिर गए। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस एवं लोगों ने देखकर स्थिति के बारे में बताया लेकिन तबतक कोई पता नहीं चल सका। टीबी सिंह के रिश्तेदार रन्नू सिंह बलरामपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष और उनके पुत्र सतेंद्र बहादुर सिंह पप्पू ने लोगों के सहयोग से खोज बीन शुरू कर दी।
लगभग पूरी रात सिसई से गौरा तक नदी के किनारे एन डी आर एफ के सहयोग से खोजबीन करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
सुबह स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पुनः खोज अभियान शुरू हुआ पूरा दिन कोई शिनाख्त नहीं लग सका है।
परिजन काफी परेशान है गन्ना समिति के अध्यक्ष रन्नू सिंह ने सिद्धार्थनगर, बस्ती ,गोरखपुर और अगल बगल के जनपदों में लोगों को सूचित करते हुए टीबी सिंह के संबंध में किसी भी जानकारी के साझा करने की अपील करते हुए राप्ती नदी के किनारे किनारे और झाड़ियों तक जाकर पता लगाने के लिए अपने परिजनों को तैयार किया है।रन्नू सिंह और पुत्र पप्पू सिंह ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी टीबी सिंह जी कहीं दिखाई पड़े तो कृपया इन नंबरों पर सूचित करें सूचित करने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
(संपर्क सूत्र–9453283704,
9721084455 एवं
7379593915
रन्नू सिंह
पप्पू सिंह)
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know