कर्नलगंज: ई-रिक्शा चालक का मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी का फोन व बाइक बरामद


#गोण्डा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ई-रिक्शा की सीट से मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का रियलमी मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल UP 40 BS 8117 बरामद की गई है।

क्या था मामला -

दिनांक 03.10.2026 को वादी केशबहादुर सिंह पुत्र भगोले सिंह निवासी शिवबक्शपुरवा बिबियापुर अवधूतनगर, थाना करनैलगंज ने तहरीर दी थी कि वह अपना ई-रिक्शा लेकर बाबागंज से करनैलगंज जा रहे थे। बाबागंज बंधा के पास सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ा कर मोबाइल सीट पर रखकर पेशाब करने लगे, तभी पीछे से HF Deluxe बाइक पर सवार दो युवक आए और सीट पर रखा रियलमी मोबाइल उठाकर भाग गए।

तहरीर के आधार पर थाना करनैलगंज पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तारीकर्ता टीम में उपनिरीक्षक शरद कुमार, हेड कांस्टेबल देवनाथ यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। शीघ्र ही उन्हें न्यायालय रवाना किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने