उतरौला बलरामपुर - शुक्रवार को विकास खण्ड उतरौला अन्त र्गत ग्राम पंचायतबरम भारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार जैन ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आवास,पेंशन,स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषाहारऔर विद्युत आपूर्ति के अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्व यन की जानकारी ली। साथ ही साथ ग्राम पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का भीग्रामीणों से सत्यापन किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने वहां पर अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से बात चीत कर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजि टल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं केलिए अध्ययन का उपयोगी माध्यम है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने केनिर्देश भी दिए।चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री आवास, वृद्धा वस्था व निराश्रित महिला पेंशन, मुख्य मंत्री बाल सेवायोजना के अलावा अन्य योज नाओं के बारे मेंस्थिति को जानी। स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे-मील और आंगन बाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अधिकारियों को पात्र लोगों को सभी कल्या णकारी योजनाओं से शत-प्रतिशतलाभान्वि त करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप, खण्ड विकास अधिकारी सईद अहमद, एडीओ पंचा यत मोहम्मद मुस्त कीम, ग्राम प्रधान अवकात अली के अलावाअधिकारी व कर्मचारी और क्षेत्र के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know